पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब के खन्ना में शुक्रवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, कुछ नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने प्रेम वैश्णो धाबा पर गोलियां चलाईं। यह घटना सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई।
फायरिंग होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत वहां से हट गए।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/ambala-rail-blast-jagroop/
धाबा मालिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे फिरौती के लिए कॉल आई थी। उसने पैसे देने से मना कर दिया था। इसके बाद बदमाशों ने हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिर भी इलाके में डर बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

