PUNJAB -(मनदीप कौर)– 22 अप्रैल को हुए इस क्रूर और कायरतापूर्ण हमले में 26 निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। पहलगाम हमले को आज पूरा एक साल हो गया ।यह घटना केवल एक हमला नहीं, बल्कि मानवता और इंसानियत पर किया गया एक गहरा और असहनीय घाव था।
आज भी वह दर्दनाक दिन देश के ज़हन में ताज़ा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनका दुख शब्दों से परे है और उनकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ो:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-power-cut-today/
इस अवसर पर हम सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवारों को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति दे।
भारत इस तरह की बर्बरता और आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं करता। यह घटना देश की एकता, संकल्प और धैर्य को कमजोर नहीं कर सकती, बल्कि हमें और अधिक मजबूत बनाती है।
एक साल बाद भी देश का संदेश साफ है—आतंक के खिलाफ लड़ाई अडिग है, और निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। ऐसी घटनाओं के दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

