लुधियाना -(मनदीप कौर )-पंजाब के Ludhiana से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना फायरिंग की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। सिविल अस्पताल के पास मंगलवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस लुधियाना फायरिंग में 3 युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है। सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ो:-https://chardapunjabtv.com/tarn-taran-bhuse-village-firing-youth-injured-police-investigation/
पुलिस के मुताबिक Kochar Market इलाके में दो गुटों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले तीनों युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया।
इसके बाद घायल युवक इलाज के लिए सिविल अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में दूसरे गुट ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलियां चला दीं। इस लुधियाना फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसकी पहचान धर्मिंदर के रूप में हुई है।
घायल युवक को तुरंत Dayanand Medical College and Hospital (DMC) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरों में पूरी लुधियाना फायरिंग की वारदात कैद हो गई है। फुटेज में गोलियों की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

