नवांशहर -( मनदीप कौर)-नवांशहर के जाने-माने समाजसेवी और पीबी 32 नवांशहर के मालिक दिनेश सूरी अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी में मेहनती और ईमानदार लोगों को हमेशा सम्मान दिया जाता है और जल्द ही दिनेश सूरी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिनेश सूरी ने पार्टी में शामिल होने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान की पारदर्शी और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर इस कदम को उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में साफ-सुथरा प्रशासन और हर वर्ग के विकास के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने बंगा हलके के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी ने कहा कि दिनेश सूरी एक मेहनती और ईमानदार युवा हैं, जिनके पार्टी में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा।
इस मौके पर सतींदर कौर नूरपुर (चेयरपर्सन ब्लॉक समिति बंगा), पवनजीत सिंह सिद्धू (संगठन इंचार्ज), विजय नवांशहर, सोहन सिंह गोबिंदपुर, करण गुणाचौर, माखन सिंह हंसरो सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

