जालंधर -(मंदीप कौर )- शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गैस एजेंसियों ने फिलहाल गैस की बुकिंग बंद कर दी है। इससे लोगों को रसोई गैस मिलने में दिक्कत आ रही है और कई घरों में गैस खत्म होने की स्थिति बन गई है।
इतना ही नहीं, गैस की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी बॉय के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही। कई लोगों ने एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
गैस की सप्लाई कब तक सामान्य होगी, इस बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। वहीं उपभोक्ता लगातार एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द गैस की डिलीवरी मिल सके।

