कुरुक्षेत्र: जिले में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने कथित तौर पर सेल्समैन और पंप मालिक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद करीब 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने उधार पेट्रोल देने की मांग की, लेकिन सेल्समैन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों युवकों की सेल्समैन से बहस हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

यह भी पढ़े:- पासपोर्ट एजेंट ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
विवाद बढ़ता देख पेट्रोल पंप मालिक भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर पंप से करीब ₹70 हजार की नकदी लेकर वहां से निकल गए।
पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आगे की कार्रवाई जारी है।

