जालंधर -(मनदीप कौर )- पुलिस कमिश्नर द्वारा देर रात थानों की औचक चेकिंग के बाद जालंधर पुलिस में कई अधिकारियों के तबादले और तैनाती में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग थानों और शाखाओं में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादले के तहत थाना रामामंडी के प्रभारी जस्पाल सिंह को थाना डिवीजन नंबर-1, जबकि CIA स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को थाना रामामंडी में तैनात किया गया है। वहीं SI राकेश कुमार को थाना डिवीजन नंबर-8 की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा इंस्पेक्टर साहिल चौधरी की तैनाती थाना नवी बारादरी से संबंधित आदेश में की गई है, जबकि जगदीश कुमार को थाना डिवीजन नंबर-3 में भेजा गया है। आदेश में कुछ अधिकारियों को विशेष शाखा/DCP के साथ अटैच करने का भी उल्लेख है।
पुलिस विभाग में यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर और थानों की कार्यप्रणाली को लेकर की गई औचक चेकिंग के बाद सामने आया है।

