होशियारपुर -( मनदीप कौर)- जिले के बड़ियां कलां गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर प्रतिमा पर पत्थर फेंके, जिससे प्रतिमा के चेहरे और उठे हुए हाथ की एक उंगली को नुकसान पहुंचा। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े:-जालंधर DAV कॉलेज में गाने की शूटिंग पर विवाद, Gun Culture को प्रमोट करने का आरोप
विरोध के बाद बढ़ी पुलिस निगरानी
घटना के बाद लोगों और संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। रिपोर्टों के मुताबिक BSP की ओर से 18 सितंबर को होशियारपुर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा भी की गई है।
पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। फिलहाल जांच CCTV फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है।

