जालंधर -(मनदीप कौर)- थाना नंबर 7 के अधीन आते गढ़ा इलाके में एक 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सोनिया पत्नी दर्शन लाल के रूप में बताई गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मौत के पीछे की वजह स्पष्ट होने का इंतजार है।

