लुधियाना -(मनदीप कौर)- शहर के जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को प्रतिमा के गले में जूतों की माला डाले जाने की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों और समुदाय के लोगों में भारी रोष फैल गया।
घटना के विरोध में लोगों ने जालंधर बाईपास चौक पर प्रदर्शन करते हुए यातायात रोक दिया। इससे इलाके में काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।

आज लुधियाना बंद की कॉल
घटना के विरोध में 9 सितंबर को लुधियाना बंद रखने का ऐलान किया गया है। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों के अनुसार बंद का समय सुबह से शाम 4 बजे तक रखा गया है।
यह भी पढ़े:-कपूरथला में Jalandhar-Amritsar Highway पर भारी जाम, Beas पुल के पास एक तरफा ट्रैफिक
प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई है।
जालंधर बाईपास पर पुलिस बल तैनात
मामले को देखते हुए जालंधर बाईपास चौक पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
FIR के बाद जांच शुरू
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके की CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हाईवे पर यातायात प्रभावित
जालंधर बाईपास पर प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ा। अमृतसर-दिल्ली रूट पर भी इसका असर देखने को मिला।

