मोहाली -(मनदीप कौर)-पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा पर फायरिंग से जुड़े मामले में मोहाली कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान गवाही पूरी नहीं होने पर चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए हैं। इनमें तीन ASI और एक SI शामिल हैं।
18 जनवरी 2024 को दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला 18 जनवरी 2024 को दर्ज केस से जुड़ा है। सरकारी पक्ष को मामले में अपने सबूत और गवाहों की प्रक्रिया पूरी करनी थी।
यह भी पढ़े:-Durga Puja 2026: West Bengal में नए नियम, शराब और DJ पर रोक; पूजा समितियों को आर्थिक मदद
लेकिन निर्धारित मौकों के बावजूद गवाही पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया।
कोर्ट ने दिया था आखिरी मौका
सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से और समय मांगा गया। कोर्ट ने गवाही पूरी करने का आखिरी मौका देते हुए साफ किया कि मामले में अब और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अदालत ने आरोपियों के ट्रायल को जल्द पूरा करने के लिए कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।
चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ NBW
गवाही पूरी नहीं होने पर मोहाली कोर्ट ने तीन ASI और एक SI समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने DIG रूपनगर को पत्र लिखकर मामले में संबंधित गवाहों की गवाही पूरी करवाने के निर्देश भी दिए हैं।
अगली सुनवाई 17 सितंबर को
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है। अब इस तारीख पर मामले की आगे की कार्रवाई और लंबित गवाही को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

