जालंधर -(मनदीप कौर)- बस्ती बावा खेल इलाके में नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। युवती की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नहर में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़े:-लुधियाना में नकली PUMA माल बनाने वाली फैक्ट्री पर रेड
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ युवती की पहचान के प्रयास कर रही है।
मामले में पुलिस की जांच जारी है। युवती की पहचान और मौत के कारणों के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

