लुधियाना -(मनदीप कौर)- जिले के टिब्बा रोड पर पुलिस ने एके एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में रेड कर भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में PUMA कंपनी के नाम पर नकली माल तैयार किया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में नकली ब्रांडेड माल तैयार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे तक कार्रवाई की और फैक्ट्री में मौजूद सामान की जांच की।

यह भी पढ़े:-सुखपाल खैहरा ने फाड़ा CM मान की पत्नी का लीगल नोटिस, बोले- जो करना है कर लो
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1200 नकली लेबल समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद कर जब्त किया है। इस कार्रवाई में संबंधित कंपनी के अधिकारियों की टीम भी पुलिस के साथ मौजूद रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी अन्य फैक्ट्री में भी इसी तरह नकली ब्रांडेड माल तैयार किए जाने की जानकारी मिलती है तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

