जालंधर -(मनदीप कौर)- आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की ओर से वार्ड नंबर 42 के विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड नंबर 42 की आम आदमी पार्टी की काउंसलर रोमी वधवा की अगुवाई में पंजाब के आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 45.75 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
यह भी पढ़े:-जालंधर के उजाला नगर में चोरी, परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने घर को बनाया निशाना

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 42 में सड़कों के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। अब इस विकास कार्य के शुरू होने से क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मोहिंदर भगत ने इस विकास कार्य में सहयोग के लिए जालंधर की मेयर वनीत धीर का भी दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में अरुण, वरुण, जनक राज, परमजीत, प्रदीप, नानक मेहरा, बोनी, आशु राजदेव और मोनू राजदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

