जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के गांव रंधावा में एक 72 वर्षीय व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामप्रकाश (72) के रूप में हुई है। उसका शव एक ग्राउंड में मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जांच में मृतक के चेहरे पर ईंट-रोड़े से वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लेबर का काम करता था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक रामप्रकाश लेबर का काम करता था। पुलिस जांच के दौरान उसके कपड़े भी जले हुए हालत में मिले हैं। कपड़े जले मिलने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि शव को नुकसान पहुंचाने या जलाने की कोशिश क्यों की गई।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/ludhiana-hargobind-nagar-textile-factory-owner-murder/
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। शुरुआती तौर पर CCTV फुटेज में शव को जलाने की कोशिश किए जाने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की विस्तृत जांच और CCTV फुटेज की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रामप्रकाश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को ग्राउंड में कौन लेकर आया।
परिजनों को थाने बुलाया गया
थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के परिजनों को थाने में बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। पुलिस शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच कई पहलुओं पर चल रही है। रामप्रकाश की मौत कैसे हुई, उसके चेहरे पर चोटें कैसे आईं और कपड़े जलने की वजह क्या है, इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और जांच के बाद सामने आएंगे।

