जालंधर -( मनदीप कौर)- शहर के कई इलाकों में आज सुबह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 66 केवी कोट सादिक सब-स्टेशन पर जरूरी रखरखाव कार्य के चलते विद्युत विभाग ने 3 घंटे का निर्धारित शटडाउन लिया है। बिजली कटौती सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

शटडाउन के दौरान कोट सादिक सब-स्टेशन से जुड़े बस्ती शेख, जैना नगर और गुरमेहर एन्क्लेव फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते इनसे जुड़े कई रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/phillaur-nh-44-accident-bike-rider-truck/
प्रभावित क्षेत्रों में गुरु नानक नगर, बस्ती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमेहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, चोपड़ा कॉलोनी, आस विला, लसूरी मोहल्ला और मेजर सिंह कॉलोनी समेत आसपास के इलाके शामिल हैं।
बिजली विभाग ने लोगों से मांगा सहयोग
विद्युत विभाग के अनुसार, सब-स्टेशन पर किया जा रहा रखरखाव कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु और निर्बाध बनाए रखने के लिए जरूरी है। निर्धारित समय के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विभाग ने प्रभावित लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही, जिन लोगों के जरूरी बिजली से जुड़े काम हैं, उन्हें सुबह 9 बजे से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है।

