जालंधर -(Mandeep kaur )- गोराया के फिल्लौर में पेप्सी फैक्ट्री के सामने सर्विस लेन पर कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे जा फंसी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि राहगीर से हादसे की सूचना मिलते ही SSF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि कार ट्रक के नीचे फंसी हुई थी, जिसके बाद उसे बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान कार चालक ने बताया कि उसका ध्यान किसी अन्य दिशा में चला गया था। इसी कारण उसे सामने से आ रहे ट्रक का सही अंदाजा नहीं हो पाया और कार ट्रक से जा टकराई।
हादसे के दौरान कार में सवार एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जिसे SSF टीम ने मौके पर ही प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को टो-वैन की मदद से मौके से हटाया गया।
फिलहाल हादसे में किसी बड़े जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों को लेकर चालक से जानकारी ली गई है।

