जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर के जंडू सिंघा गांव में एक युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान द्वविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, घटना से पहले वह p0म
परिवार ने आरोप लगाया है कि सीआईए स्टाफ से जुड़े कुछ पुलिसकर्मियों के साथ हुए विवाद और कथित दबाव के बाद द्वविंदर तनाव में था। परिजनों का दावा है कि घटना से कुछ दिन पहले भी उसने अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने उसे समझाकर रोक लिया था।

यह भी पढ़े:-अमृतसर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 6.311 किलो हेरोइन और 9 अवैध पिस्तौल बरामद
परिवार की ओर से एक 6कथित सुसाइड नोट मिलने की बात भी कही गई है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के नाम होने का दावा किया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और कथित सुसाइड नोट की वास्तविकता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

