जालंधर -(मनदीप कौर)- नानक मिशन चौक पर मोड़ काटने के दौरान पेट्रोल से भरे टैंकर और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति भी बनी रही।
मामले की जानकारी देते हुए टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह डिवाइडर के साथ-साथ जा रहा था। इसी दौरान कार चालक ने टैंकर में टक्कर मार दी। चालक के मुताबिक वह बठिंडा से टैंकर लोड करवाकर आ रहा था और उसके पास घटना की वीडियो भी मौजूद है, जिसमें उसके अनुसार हादसे की स्थिति स्पष्ट दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/punjab-police-transfer-jalandhar-dcp-jasroop-kaur-bath-aditya-s-warrier/
वहीं, पाठी भाई बलदेव सिंह खालसा ने बताया कि वह मकसूदां का रहने वाला है और बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए जा रहा था। उनके अनुसार टैंकर चालक ने कट मारा, जिसके कारण उनकी कार घूम गई और हादसा हो गया। टक्कर के कारण कार का पिछला दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से हादसे को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मौके की स्थिति, वाहनों की क्षति और उपलब्ध वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Disclaimer: हादसे के कारणों को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस जांच के बाद ही टक्कर की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

