जालंधर -(मनदीप कौर)- बस्ती बावा खेल में पड़ते राज नगर चौक में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान सड़क पर सीवर (गटर) का ढक्कन खुला होने के कारण कार का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/derabassi-gym-firing/
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे लगे एक पेड़ को तोड़ते हुए आगे जाकर रुकी। हादसे के दौरान कार के एयरबैग भी खुल गए, जिससे चालक को गंभीर चोट लगने से बचाव मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jamnagar-husband-murder-case-body-found-after-2-years/
सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सड़क पर सीवर का ढक्कन खुला होने की जिम्मेदारी किसकी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

