ऊना | चढ़दा पंजाब टीवी
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल की ग्राम पंचायत पंजोआ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। इस हादसे में सक्षम ठाकुर और उनकी बहन नेहा ने अपनी जान गंवा दी, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सक्षम ठाकुर ने प्लस-टू की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया का टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया था और नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहा था। वहीं उसकी बहन नेहा जालंधर के एक नर्सिंग कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी और अपने भविष्य को संवारने की दिशा में आगे बढ़ रही थी।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन नर्सिंग कॉलेज की ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए अंब जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/neet-paper-leak-protest-jalandhar/
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सक्षम ठाकुर और नेहा को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।
इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और हर कोई दिवंगत भाई-बहन को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

