फाजिल्का -(मनदीप कौर)-पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सदर जलालाबाद (चौकी घुबाया) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 553 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/faridkot-asi-bribe-arrest/
फाजिल्का पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

