चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- खुड्डा अलीशेर स्थित एक शराब ठेके पर दो युवकों द्वारा कथित तौर पर बम जैसी वस्तु फेंकने का मामला सामने आया है। घटना 14 सितंबर की शाम की बताई जा रही है, जिसकी CCTV फुटेज अब जांच का हिस्सा है। घटना के बाद ठेके के बाहर अफरा-तफरी मच गई।
एक्टिवा पर आए थे दो युवक

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर शराब ठेके के पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने सर्विस विंडो की तरफ एक वस्तु फेंकी। यह वस्तु ठेके के अंदर जाने के बजाय ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
यह भी पढ़े:-नकोदर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; भारी मशीनरी और वाहन जब्त
धमाके के बाद मौके पर धुआं फैल गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवक एक्टिवा से मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज पुलिस को सौंपी
घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ठेका संचालक ने पुलिस को घटना की CCTV फुटेज उपलब्ध कराई है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दोनों युवकों की पहचान की जा सके।
रिपोर्ट के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले एक अज्ञात महिला भी ठेके के बाहर मोबाइल से वीडियो बनाती CCTV में दिखाई दी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
फेंकी गई चीज की प्रकृति की जांच
फिलहाल यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि फेंकी गई वस्तु वास्तव में किस प्रकार का विस्फोटक थी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। DSP Central SPS Sondhi के अनुसार, वस्तु की प्रकृति और धमाके के कारण की भी जांच की जाएगी।

