जालंधर -(मनदीप कौर)– जालंधर हाइट-2 के डी ब्लॉक में 24 वर्षीय युवती की छत से छलांग लगाने के बाद मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान जैसमीन के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े:-Firozpur News: 19 वर्षीय युवती के दुष्कर्म के आरोप, सौतेला पिता और चाचा गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने मामले में चुप्पी साधी हुई है और जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

