पटियाला -(मनदीप कौर)- पटियाला के लक्कड़ मंडी इलाके की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कथित तौर पर एक लड़की बेसुध या बेहोशी जैसी हालत में दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लड़की नशे की हालत में थी।

मामला सामने आने के बाद पटियाला पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस टीम ने वीडियो में बताए जा रहे स्थान पर पहुंचकर जांच की, लेकिन मौके पर उस समय कोई लड़की नहीं मिली। अब पुलिस वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े:-मोहाली में ASI की गोली लगने से मौत, अपनी पिस्टल से चली 4-5 गोलियां; परिवार ने उठाए सवाल
पुलिस के अनुसार, अगर लड़की की पहचान कर उसे खोज लिया जाता है तो उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह नशे की हालत में थी या उसकी तबीयत खराब होने की कोई अन्य वजह थी।
अगर जांच में नशे का सेवन करने की पुष्टि होती है तो पुलिस की ओर से कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सबसे अहम बात यह है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की के नशे में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को जांच पूरी होने तक तथ्य के तौर पर नहीं माना जा सकता।

