नई दिल्ली -(मनदीप कौर)- दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आंदोलन को शनिवार को भी जारी रखने का ऐलान किया गया है। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने प्रदर्शनकारियों से शनिवार दोपहर 1 बजे फिर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
शुक्रवार को प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने और निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया। अलग-अलग रिपोर्टों में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 1,000 के आसपास बताई गई है।

हिरासत में लिए जाने वालों में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, AAP नेताओं समेत कई राजनीतिक और छात्र संगठनों से जुड़े लोग शामिल थे।
शनिवार को फिर जंतर-मंतर पहुंचने की अपील
नेहा बोरा ने शुक्रवार शाम वीडियो संदेश के जरिए कहा कि प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने दोपहर 1 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।
यह भी पढ़े:- नुसरत भरूचा का बाली में हादसा, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर; इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार के प्रदर्शन से पहले मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई थी। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई थी और कई स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।

