जालंधर -(मनदीप कौर)- Jalandhar West के अनुप नगर में 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
मौके से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन/टीके पड़े मिलने की बात भी सामने आई है। घटनास्थल के पास एक स्कूल भी बताया जा रहा है, जहां पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूल के आसपास नशे से जुड़ी सामग्री मिलने को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता देखी जा रही है।

यह भी पढ़े:-Civil Hospital में Krishna Lab के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गो कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।
वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

