जालंधर -(मनदीप कौर)- नूरपुर में स्थित MEDC Fastner नाम की फैक्ट्री में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका अपने पति के साथ पिछले करीब तीन महीने से फैक्ट्री में काम कर रही थी। घटना के बाद महिला के पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
पति को अचानक दी गई पत्नी की मौत की सूचना

मृतका के पति के अनुसार, उसे करीब 12 से 15 बजे के बीच सूचना दी गई कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। पत्नी की मौत से सदमे में आए पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े:-AAP ने जसवीर सिंह गढ़ी को सौंपी चमकौर साहिब की जिम्मेदारी, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस
पति की ओर से मृतका की तस्वीर भी ली गई है। तस्वीर में महिला की हालत बेहद गंभीर दिखाई दे रही है। घटना को लेकर परिवार की ओर से कई सवाल उठाए जा रहे हैं।
फैक्ट्री में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल
मृतका के पति का आरोप है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थी। ऐसे में महिला की मौत के बाद फैक्ट्री में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
हालांकि, महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई और हादसे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हादसे के बाद फैक्ट्री में लगाया गया लॉक
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद फैक्ट्री मालिक की ओर से फैक्ट्री को अंदर से लॉक कर दिया गया। वहीं, प्रशासन के अधिकारी भी काफी देर तक फैक्ट्री के अंदर मौजूद रहे, जिसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
फिलहाल मामले में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

