जालंधर -(मनदीप कौर)- पंजाब के जालंधर जिले के सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में खालिस्तानी झंडा लहराने का दावा सामने आया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर प्रिंसिपल कार्यालय के पास लगाए गए कथित खालिस्तान जनमत संग्रह के झंडे दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/russia-mein-fansa-punjab-yuvak-agent-fraud-allegation/

SFJ से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि उनकी ओर से यह कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने 15 अगस्त से पहले पंजाब के छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए कई विवादित बयान भी दिए।
पन्नू ने अपने संदेश में युवाओं से स्वतंत्रता दिवस समारोह से दूरी बनाने की अपील की और कहा कि यदि ऐसे कार्यक्रमों को जबरन लागू करने की कोशिश की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका जनमत संग्रह अभियान स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों तक जारी रहेगा।
हालांकि, इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।

