जालंधर -(मनदीप कौर)- पंजाब के फगवाड़ा शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित श्री गीता भवन मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक मंदिर परिसर में घुसकर हंगामा करने लगा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/amloh-family-two-children-death-mother-critical-investigation/
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कार की तलाशी में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने आरोपी की कार की तलाशी ली तो उसमें से तलवारें, शराब की बोतलें, पुलिस की वर्दी और अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र बरामद होने की बात सामने आई। इसके अलावा कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा भी लगा हुआ था, जिसे लेकर भी जांच की जा रही है।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामद सामान, पहचान पत्रों तथा पुलिस वर्दी के संबंध में जांच की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आरोपी के पास ये सामान कैसे पहुंचा और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

