त्रिपुरा – पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने आत्महत्या की है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय में बेहोशी की हालत में मिले थे। सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/bank-of-baroda-model-town-119th-foundation-day/
अनुराग धनखड़ वर्ष 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2025 में त्रिपुरा के डीजीपी का पद संभाला था और राज्य की कानून-व्यवस्था व पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

