नई दिल्ली –सामाजिक कार्यकर्ता की भूख हड़ताल के 21वें दिन तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/hoshiarpur-sho-arrested-fbi-high-ball-case/
डॉक्टरों की निगरानी में वांगचुक
दिल्ली पुलिस के अनुसार, वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया ताकि समय पर इलाज मिल सके। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी नियमित जांच की जा रही है और मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
पत्नी ने उठाए सवाल
वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनकी सहमति के बिना कोई दवा या इलाज शुरू नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बिना अनुमति इलाज किया गया तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
21 दिनों से जारी है भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक 28 जून से कोंकरोच जनता पार्टी (KJP) के समर्थन में चल रहे आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर हैं। यह आंदोलन NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य में लगातार गिरावट
डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने के कारण वांगचुक का वजन लगभग 9.5 किलोग्राम कम हो चुका है। उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।
अनशन जारी रखने की बात
शुक्रवार रात जारी एक वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद वह अपना अनशन जारी रखेंगे।

