जालंधर -(मनदीप कौर)- महेंद्रू मोहल्ले में जादू-टोना के आरोप को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सरिता नामक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले प्रवासी परिवार द्वारा जादू-टोना किया जा रहा है। महिला के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके घर की छत पर नींबू, सिंदूर और पिन लगी वस्तु फेंकी गई थी। बाद में छत पर काले रंग की गुड़िया मिलने का भी दावा किया गया।
महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसकी बेटी ने पड़ोसियों को सोना दिया था, जिसे कथित तौर पर निकालकर इस्तेमाल कर लिया गया। इसी मामले को लेकर पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई थी। महिला के अनुसार, बाद में सोने के वजन को लेकर भी विवाद हुआ।

यह भी पढ़े:- BJP नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला, 15-20 लोगों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी
मामला बढ़ने पर महिला ने पड़ोसियों को बुलाकर बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी मौके पर नहीं आए। इसके बाद पुलिस को दोबारा सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

