जालंधर -(मनदीप कौर)- भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अश्वनी अटवाल के घर पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 से 20 लोगों ने उनके घर को निशाना बनाया। घटना के दौरान घर में मौजूद एक महिला के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़े:-14 वर्षीय लड़की से मारपीट मामले में नया मोड़, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की समेत पार्टी के कई नेता मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की मांग की है।
पार्टी नेताओं की ओर से कुछ आरोप भी लगाए गए हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान व घटना के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

