जालंधर:-(मनदीप कौर)- भगवान वाल्मीकि चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना के आरोप में एक इनोवा गाड़ी का चालान किया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली।
जानकारी के अनुसार, PB12AH6464 नंबर की इनोवा को पीएंडबी चौक की तरफ से आते समय भगवान वाल्मीकि चौक पर रोका गया। गाड़ी में दो लोग सवार थे।

तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी के बोनट से VIP हूटर बरामद हुआ। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने हूटर को गाड़ी से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया और वाहन का चालान काट दिया।
यह भी पढ़े:- पंचकूला क्लब फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; 529 ग्राम हेरोइन समेत हथियार बरामद
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई बलजींदर कुमार के अनुसार, गाड़ी को VIP लाइट के शक के आधार पर रोका गया था। जांच के दौरान हूटर मिलने के बाद उसे जब्त कर लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी का चालक गगनदीप बताया गया, जबकि गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति नवांशहर से शॉपिंग के लिए आने की बात कह रहा था। पुलिस ने वाहन के दस्तावेजों की भी जांच की।
फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान की कार्रवाई की गई है और बरामद हूटर को कब्जे में ले लिया गया है।

