गुरुग्राम:-(ब्यूरो रिपोर्ट)- गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरी ईमेल सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एहतियात के तौर पर नगर निगम कार्यालय को खाली कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम को यह धमकी ईमेल के जरिए सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर मिली। ईमेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर धमाका करने की बात कही गई थी।

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और कार्यालय में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद जांच एजेंसियों ने धमकी भरी ईमेल को जांच का मुख्य आधार बनाया।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भेजने वाला कौन है और ईमेल कहां से भेजी गई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी वास्तविक थी या किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से ऐसा किया।
गुरुग्राम नगर निगम का मुख्यालय सेक्टर-34 में स्थित है।

