जालंधर -(मनदीप कौर)- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों ने बुधवार को सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आम OPD सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।
डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो।

यह भी पढ़े:- बाबा बकाला साहिब जोड़ मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, 5 जिलों की पुलिस रहेगी तैनात
हड़ताल के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय और सिविल अस्पताल का प्रशासनिक व क्लेरिकल स्टाफ, लैब टेस्ट और सैंपलिंग से जुड़ा काम भी प्रभावित रहेगा। वहीं, आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारी भी कामकाज ठप रखेंगे।
Breaking Update: हड़ताल के कारण नई पर्चियां बनाने, रूटीन चेकअप और सामान्य लैब टेस्ट जैसी सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।

