नई दिल्ली -(मनदीप कौर)- NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही ऐसा कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिससे पेपर लीक के आरोपियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्दी और कड़ी सजा मिल सके।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए पेपर लीक बेहद पीड़ादायक है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/neet-paper-leak-protest-chandigarh-bjp-office-security-alert/
उन्होंने बताया कि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो, इसलिए कम समय में लगभग 22 लाख विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा कराई गई और हाल ही में परिणाम भी घोषित किए गए।
पीएम मोदी के अनुसार, प्रस्तावित ड्राफ्ट बिल में फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े दंड के प्रावधान शामिल हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे संसद में पेश करने की तैयारी है। उन्होंने दोहराया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

