जालंधर -(मनदीप कौर)-जालंधर वेस्ट इलाके में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 51 से वैभव खुराना ,शैरी ,जतिन खुराना और मोहित गल्होत्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। दोनों की पार्टी में joining पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की मौजूदगी में करवाई गई।
मंत्री मोहिंदर भगत ने करवाया स्वागत

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वैभव खुराना, शैरी , जतिन खुराना और मोहित गल्होत्रा का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।
यह भी पढ़े:-जालंधर में CIA स्टाफ बनकर घर की तलाशी लेने पहुंचा युवक गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ने वाले नए साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
वार्ड नंबर 51 में संगठन को मिलेगी मजबूती
वैभव खुराना , शैरी, जतिन खुराना और मोहित गल्होत्रा के AAP में शामिल होने से वार्ड नंबर 51 में पार्टी के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दे रही है।
हाल के दिनों में भी जालंधर वेस्ट में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के AAP में शामिल होने की खबरें सामने आई हैं।
AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Joining के दौरान पार्टी से जुड़े स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करने और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

