जालंधर – ( मनदीप कौर)- हल्का नॉर्थ के इंचार्ज दिनेश ढल्ल की अगुवाई में आज वार्ड नंबर 61 में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अहम फैसले लिए गए। इसी क्रम में वार्ड नंबर 61 के लिए रमेश कुमार को ट्रेड विंग का प्रधान नियुक्त करने की घोषणा की गई।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
नव-नियुक्त प्रधान रमेश कुमार ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वार्ड के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, “मैं अपने वार्ड के काम को अपने परिवार की तरह समझकर पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा।”
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
हल्का नॉर्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल की मौजूदगी में हुई बैठक, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
Leave a comment
Leave a comment

