जालंधर -( मनदीप कौर)- जालंधर के अलग-अलग इलाकों से बिजली कटौती की खबरें सामने आ रही हैं। बिजली विभाग के अनुसार 8 मार्च को सुबह करीब 10 बजे से शाम 4 बजे तक 66 केवी लेदर कॉम्प्लेक्स सबस्टेशन में मरम्मत और तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कई फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
इस दौरान 11 केवी न्यू वरियाणा, रघू एक्सपोर्ट, महाजन, दोआबा, गुप्ता, जुनेजा, करतार वाल्व, मल्टीकास्ट, यूरो, टीके स्पोर्ट्स, परफेक्ट बेल्ट और सिंडीकेट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही ग्रीन फील्ड, सुंदर विहार, कपूरथला रोड और आसपास के इलाकों में भी कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी।
वहीं दूसरी ओर लांबड़ा सब-डिवीजन के तहत आने वाला चिट्टी फीडर भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान आवश्यक काम पहले ही निपटा लें।

