पंजाब -(मनदीप कौर)-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पंजाब के सीमावर्ती इलाके खेमकरण के गांव कलसियां कलां में सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार NCB की टीम ने सरपंच के घर पर छापेमारी के दौरान करीब 18 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि परमजीत सिंह गांव की नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल NCB की टीम सरपंच से पूछताछ कर रही है और इस पूरे मामले में ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

