जालंधर -( मनदीप कौर )-जालंधर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के संतोकपुरा क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक डॉक्टर के घर के बाहर खड़ी गाड़ी और मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जानकारी के मुताबिक हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। पहले उन्होंने बाहर खड़ी कार पर गोलियां दागीं और फिर घर की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 10 राउंड फायर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उस समय डॉक्टर यशपाल अपने परिवार सहित घर के अंदर मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

