जालंधर- (मनदीप कौर)-शहर की दर्शन एकेडमी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षिका पर 10वीं कक्षा के छात्रों के साथ अनुशासन के नाम पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि शिक्षिका ने कक्षा के दौरान आपा खो दिया और बिना ठोस कारण छात्रों को शारीरिक सजा दी।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद कुछ छात्रों ने घर जाकर अपने अभिभावकों को पूरे मामले से अवगत कराया। बच्चों का कहना है कि उन्हें डराने-धमकाने के साथ-साथ हाथ से पीटा गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही अभिभावकों में रोष फैल गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की और चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, किसी भी शिक्षक को छात्रों पर शारीरिक दंड देने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
फिलहाल अभिभावक पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
बहुत जल्द ही इस की एक वीडियो ग्राफी भी जारी की जाए गी।

